मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग अधिकारी एवं कर्मचारी संघ

म.प्र. पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ का अधिवेशन 26 फरवरी को होने जा रहा है इस दौरान उत्कृष्ट समाजसेवी एवं मेधावी छात्र उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव होगें सम्मानित 

भोपाल, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के तत्वाधान में 26 फरवरी 2023 को दोपहर 3 बजे से गांधी भवन भोपाल में मध्यप्रदेश पिछडा वर्ग अधिकारी एवं कर्मचारी संघ का प्रान्तीय अधिवेशन के अवसर पर राज्य शासन द्वारा घोषित अन्य पिछड़े वर्ग के उत्कृष्ट समाजसेवियों को महात्मा ज्योतिबा फूले सम्मान वर्ष 2023, महिलाओं के उत्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सावित्रीबाई फुले सम्मान 2023 से सम्मानित किया जायेगा।

इसी अवसर पर ऐसे मेघावी छात्र उन्होने वर्ष 2020 एवं 2021 की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर प्रथम श्रेणी से उत्तीण हुये है। उन्हें प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इस आशय की जानकारी संघ के संरक्षक राम विश्वास कुशवाहा एवं प्रान्ताध्यक्ष के. पी. कुर्मवंशी ने दी। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. मोहन यादव, मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग होगें, विशिष्ट अतिथि श्री भारत सिंह कुशवाहा राज्यमंत्री, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, श्री रामकिशोर (नानो) कावरे, राज्यमंत्री. आयुष विभाग श्री कमलेश्वर पटेल, विधायक सिहावल, श्रीमती मालती राय महापौर, भोपाल तथा अतिथि श्री जी.पी. माली, पूर्व अपर कलेक्टर होगें, कार्यक्रम की अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह पूर्व डिप्टी कलेक्टर करेगें।

10वीं पास के लिए 1553 नौकरियां, लाइनमैन बनने के लिए भरें फॉर्म, मिलेगी 39000 सैलरी

” कार्यक्रम में संघ द्वारा तैयार की गयी स्मारिका अभियान 2023″ का लोकार्पण भी मुख्यअतिथि द्वारा किया जायेगा। स्मारिका में अन्य पिछड़े वर्ग के उत्थान में सहायक आलेख, रचनाऐ, सम्मानित विभूतियों का जीवन परिचय, शासन द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये जारी कल्याणकारी योजनाओं को संग्रहित कर प्रकाशित किया गया है।

सम्मानित विभूतियों

  1. महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान श्री रामेश्वर सिंह ठाकुर अधिवक्ता माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर,
  2. तुलसीराम पटेल एडवोकेट रायसेन,
  3. रमाकांत यादव सागर,
  4. सुरेन्द्र सौखला उज्जैन,
  5. विनायक प्रसाद शाह अधिवक्ता, माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर,
  6. आरिफ अजीज भोपाल,
  7. खूब सिंह धाकड़ गुना,

बलात्कारी को मौत की सजा: साढ़े छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा

सावित्रीबाई फुले सम्मान

  • श्रीमती पूनम चौकसे भोपाल, कुलाधिपति एलएनसिटी विद्यापीठ विश्वविद्यालय इन्दौर,
  • श्रीमती कमला पटेल रीवा,
  • डॉ. ज्योति जुनगरे कीडाधिकारी महाविद्यालय जबलपुर,

डॉ. आर. एन. सिंह की स्मृति में कर्मवीर सम्मान

  • श्री मिथिलेश सिंह सतना,
  • सी.एल.रमन (रैकवार) छतरपुर
  • लबकुश सहकारी साख समिति भोपाल ” को (संस्थागत) डॉ. आर. एन. सिंह की स्मृति में कर्मवीर सम्मान

मेधावी छात्रों को प्रतिभा सम्मान :-

  • श्री नीरज कुमार राठौर इन्दौर एवं श्री प्रथमेश विश्वकर्मा भोपाल को गौरव सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। इसी प्रकार वर्ष 2021-2022 के मुख्य परीक्षा कक्षा 10वी एवं कक्षा 12वी के 225 से अधिक मेधावी छात्रो को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है।

 इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।