मध्यप्रदेश में हवाओं का रुख बदलने से दिन में हल्की ठंडक है। कई शहरों में दिन का तापमान 4 डिग्री तक लुढ़क गया है।
पिछले दो दिन में अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा है। यहां दिन-रात दोनों ही पारे में गिरावट हुई है। यहां दिन का तापमान 24 डिग्री से कम है, जबकि रात में 5.8 डिग्री पर पहुंच गया है। नरसिंहपुर, जबलपुर, नौगांव, सतना में भी तापमान 26 डिग्री के आसपास है।
वहीं, रात में पारा 10 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी में इसी तरह दिन-रात का पारा ऊपर-नीचे होता रहेगा। हालांकि, कड़ाके की ठंड नहीं रहेगी।
इसलिए वजह से मौसम हो रहा चेंज
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी के आखिरी हफ्ते से मप्र में गर्मी दस्तक दे सकती है। मार्च के आखिरी हफ्ते से लू चलने के हालात बन जाएंगे। आमतौर पर मप्र में तेज गर्मी 15 मार्च से शुरू होती है जो 10 जून तक चलती है। इसके बाद प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होती हैं। मार्च में सूर्य भूमध्य रेखा के करीब पहुंच जाता है, इससे दक्षिण भारत तपने लगता है।
10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली बम्पर वैकेंसी, इन राज्यों के लोग कर सकेंगे आवेदन
अप्रैल में सूर्य की स्थिति बदलने के बाद ही मप्र के दक्षिणी हिस्सों से तेज गर्मी की शुरुआत होती है, जो मई मध्य तक पूरे प्रदेश को कवर कर लेती है। जून के दूसरे पखवाड़े में सूर्य की स्थिति बदलने पर मौसम भी बदलने लगता है, लेकिन इस बार गर्मी का दौर लंबा चलने के संकेत हैं।
पारे में बढ़ोतरी का ट्रेंड आएगा
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि अब पारे में बढ़ोतरी का ट्रेंड रहेगा। अभी हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी है। इस कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन दक्षिण-पूर्वी हवा चलने से फिर से पारा बढ़ेगा।
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।