पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे व पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा जो सम्मान देगा,मैं उसके साथ-6 मई को ज्वाइन कर सकते हैं कांग्रेस…
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे पूर्व मंत्री दीपक जोशी 6 मई को भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम सकतें है, मिडिया से बात करते हुए उन्हौने कहा कि जो सम्मान देगा,मैं उसके साथ. सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार 5 मई को दीपक जोशी की पत्नी की बरसी है। 6 मई को वो राजधानी भोपाल पहुंचेंगे और पीसीसी में कांग्रेस का दामन थामेंगे। इस दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कमलनाथ ने दिए थे संकेत.?
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिला संगठन मंत्रियों की बैठक में पूर्व सीएम कमलनाथ से छत्तीसगढ़ में बीजेपी के नेता के कांग्रेस ज्वाइन करने पर जब पूछा गया था उन्होंने बताया यह तो सिर्फ ट्रेलर है देखिए आगे-आगे होता है क्या.. कमलनाथ के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि और भी कई बड़े चेहरे आने वाले समय में कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।
सागर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में 50 से ज्यादा परिवार हिंदू धर्म में लौटे,बोले-हम लालच में भटक गए थे
भाजपा में मंत्री रह चुके हैं दीपक जोशी,अब महसूस कर रहे असहज ..
आपकों बता दें देवास जिले की राजनीति में जोशी परिवार की भूमिका अहम मानी जाती है। इसके अलावा दीपक प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री भी रह चुकें है,दीपक जोशी 2003 में बागली सीट से चुनाव जीते थे, लेकिन 2008 में परिसीमन के बाद बागली के आरक्षित होने के चलते वे हाटपिपल्या से चुनाव लड़े और दो बार विधायक बने। 2018 में दीपक के खिलाफ किसान आंदोलन हुआ था जिसके बाद वह वर्तमान विधायक मनोज चौधरी कांग्रेस से 2018 में चुनाव हार गए थे जिसके बाद सत्ता पलट के समय मनोज चौधरी कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए.इसके बाद से दीपक लगातार असहज महसूस कर रहे थे..जिस पर मिडिया से बात करते हुए उन्हौने कहा कि जो सम्मान देगा,मैं उसके साथ.

दीपक जोशी के पिता रह चुकें है एमपी के मुख्यमंत्री…
दीपक जोशी के पिता कैलाश जोशी 1977-78 में मध्यप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने थे। कैलाश जोशी 8 बार विधायक और 2 बार लोकसभा सदस्य और एक बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।
Related