MPelection2023:सिंधिया के साथ गए 5 विधायकों का होगा यह हाल


Mpelection2023:अजय सिंह ने किया दावा,सिंधिया के साथ गए 5 विधायकों का होगा यह हाल-जानें वजह..

Mpelection2023: मध्य प्रदेश मे इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला रहेगा। ऐसे में  प्रदेश की राजनीति धुरी सिंधिया राजघराना, चुरहट और राघोगढ़ के रिश्ते हमेशा चर्चा में रहे हैं।इन रिश्तो पर खुलकर बात कि प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मीडिया हाउस से बात करते हुए उन्होंने राजनीतिक रिश्तों पर छाई धूल साफ कर बहुत कुछ स्पष्ट किया।

शिवराज बोले-मेरे तरकश में बहुत तीर ये मध्यप्रदेश है जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर निशाना साधते हुए कहा दल-बदलुओं पर अब कोई विश्वास नहीं करेगा।सिंधिया के साथ गए विधायकों में से अब पांच भी चुनाव नहीं जीत पाएंगें। उन्होंने दावा कर कहा कि जीत तो दूर की बात है, पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में इन्हें टिकट ही मिल जाए, वही काफी होगा।

भाजपा में नाराज नेताओं से मुलाकात का सिलसिला शुरू,कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिवराज से मिलने पहुंचे सीएम हाउस

2018 में सिंधिया के चेहरे पर चुनाव की बात गलत

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा अंचल में सिंधिया के भाजपा (BJP) में जाने के बाद यह चर्चा आई कि कांग्रेस ने वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव सिंधिया के चेहरे पर लड़ा। राहुल भैया ने कहा कांग्रेस में चेहरे पर चुनाव लड़ने की परंपरा कभी नहीं है। उन्होंने कहा 2018 के चुनाव में प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए जो पद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास था। वही पद मेरे पास भी था। कांग्रेस सामूहिक जिम्मेदारी से चुनाव लड़ती है। वर्ष 2018 से पहले 2013 और 2008 में सिंधिया कांग्रेस में ही थे फिर अंचल में उनका जादू क्यों नहीं नहीं चला।



Source link