भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे और फिर वे स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार के श्यामला हिल्स स्थित बंगले पर पहुंचे मध्यप्रदेश के चयनित शिक्षक
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में खाली वर्ग-1 और 2 के 13 हजार से ज्यादा पदों में जल्द भर्ती करने की मांग को लेकर गुरुवार को चयनित शिक्षक सड़क पर उतर गए। शिक्षक भर्ती-2018 में पद वृद्धि की मांग को लेकर शिक्षक पात्रता संघ 2018 में उत्तीर्ण अभ्यार्थी संघ ने गुरुवार को यह प्रदर्शन किया।
इसके लिए वे प्रदेशभर से भोपाल में जुटे। उन्होंने मंत्री परमार को ज्ञापन भी सौंपा। इससे पहले सभी अभ्यर्थियों ने पॉलीटेक्निक स्थित रविंद्र भवन के पास प्रदर्शन किया। पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के संयोजक श्यामलाल रविदास ने बताया कि वर्ग एक, दो और तीन की पदों में वृद्धि की मांग को लेकर आए हैं।
इसके अलावा स्थाई शिक्षक भर्ती को शीघ्र अति शीघ्र करने की मांग भी है। इन पदों में भर्ती करीब 11 वर्ष के बाद हो रही। मांग है कि इन पदों में वृद्धि की जाए। वर्ग-1 और 2 में 13 हजार और कुल 51 हजार पदों की भर्ती की जाए। हम लोग आयु सीमा को पार कर रहे हैं, अब हमारे पास नई वैकेंसी भरने का समय नहीं है।
ट्रेनों और बसों में नशीली चाय पिलाकर यात्रियों को लूटने वाले शातिर बदमाश भोपाल से गिरफ्तार
यह हैं मांगें
- माध्यमिक शिक्षक भर्ती के उपेक्षित विषयों जैसे हिंदी, उर्दू, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत आदि के पदों में वृद्धि की जाए।
- उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के हिंदी, उर्दू, संस्कृत, इतिहास, भूगोल,कृषि, समाज शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान एवं कॉमर्स
- आदि के पदों में वृद्धि की जाए।
- माध्यमिक शिक्षक भर्ती के अंतर्गत सभी वर्गों के कुल शेष रहें 2237 पदों पर चयन सूची जारी की जाए।
- उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के अंतर्गत सभी वर्गों के कुल शेष 6530 पदों पर चयन सूची जारी की जाए।
- प्राथमिक शिक्षक भर्ती के अंतर्गत 51000 पदों पर भर्ती की जाए।
IPL पर सट्टा लगाने वाले दो सटोरियो को घेराबंदी कर भोपाल क्राइम ब्रांच ने दबोचा
- ओबीसी वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण का शीघ्र निराकरण कर भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जाए।
- अतिरिक्त सूची/प्रतीक्षा सूची एवं सत्यापित सूची के समस्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएं।
- नामों की पुनरावृत्ति पर पूर्णतः रोक लगाते हुए अन्य शेष अभ्यर्थियों को चयन सूची में सम्मिलित किया जाए।
- आगामी चयन भर्ती प्रक्रिया से पहले 2018 की शिक्षक भर्ती को ही पद वृद्धि के साथ तृतीय काउंसलिंग करते हुए पूर्ण किया जाए।
- विभाग परिवर्तन,प्रवर्ग परिवर्तन एवं पदोन्नति के रिक्त पदों पर शेष पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान की जाए।
Related