धार में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी बुधवार रात भागने की कोशिश में पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में घायल
धार में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी बुधवार रात भागने की कोशिश में पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी दीपक राठौर ने एकतरफा प्यार के चलते 22 साल की युवती पर 2-3 फायर किए थे और भाग गया था। गोली युवती के सिर में लगी थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवती ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। उसी केस में पेशी के लिए वह आज कोर्ट जाने वाली थी।
वारदात के बाद प्रशासन ने आरोपी दीपक का घर बुलडोजर से ढहा दिया। साथ ही उसे पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई थीं। ये टीमें धार, घाटाबिल्लौद, पीथमपुर और इंदौर में सर्चिंग कर रही थीं।
फॉरेस्ट रेंजर छात्रा को प्यार में फंसा कर रहा था रेप,मामला दर्ज फिलहाल मध्यप्रदेश के बालाघाट में है पदस्थ
इसी बीच रात में मांडू रोड पर आरोपी की लोकेशन मिली। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। आरोपी बाइक पर था। सीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे ने उसका पीछा किया। उसे रुकने के लिए चेतावनी भी दी, लेकिन वह नहीं रुका।

आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग
आरोपी ने पहले हवाई फायर किया। फिर दूसरी गोली पुलिस की गाड़ी पर चलाई, जो कांच पर लगी। इसके बाद पुलिस ने अपनी गाड़ी से आरोपी बाइक सवार को हल्की सी टक्कर मारी, जिससे वो असंतुलित होकर गिर गया। इसके बाद भी दीपक ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चला दी। जो आरोपी के पैर में लगी।
मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता,केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर होगा डीए
इस दौरान कोई पुलिसवाला घायल नहीं हुआ। मौके से बाइक, पिस्टल और कारतूस के दो खोखे मिले हैं। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है।
Related